गतिविधियाँ
- कार्यालयी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा सीखने के उद्देश्य से हिन्दी प्रकोष्ठ द्वारा हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिन्दी प्राज्ञ कक्षाओं का संचालन किया गया। हिन्दी प्राज्ञ पाठ्यक्रम के 10 बैचों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। राजभाषा विभाग की ओर से एक नया पाठ्यक्रम 'पारंगत' प्रारंभ किया गया है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान जानना आवश्यक है। हिन्दी प्रकोष्ठ द्वारा हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिन्दी पारंगत पाठ्यक्रम के आठ (8) बैचों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका है। हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन हिन्दी शब्द संसाधन / हिन्दी टंकण कक्षाओं के तीन(3) बैचों ने इस पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय, हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत चलाई जा रही हिन्दी प्राज्ञ पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों की वर्षवार सूची ।
| क्रम सं. | प्रशिक्षण कार्यक्रम | अवधि/ वर्ष | बैच | प्रशिक्षार्थियों की कुल संख्या | उत्तीर्ण | 
| 1. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | अगस्त-नवंबर,2010 | पहला | 30 | 28 | 
| 2. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जनवरी-मई, 2011 | दूसरा | 33 | 31 | 
| 3. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जुलाई-नवंबर, 2011 | तीसरा | 32 | 30 | 
| 4. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जनवरी-मई, 2012 | चौथा | 31 | 31 | 
| 5. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जुलाई-नवंबर, 2013 | पांचवा | 30 | 30 | 
| 6. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जनवरी-मई, 2014 | छठा | 21 | 16 | 
| 7. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जनवरी-मई, 2015 | सातवां | 19 | 19 | 
| 8. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जुलाई-नवंबर,2015 | आठवां | 29 | 26 | 
| 9. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जनवरी-मई, 2016 | नवां | 17 | 14 | 
| 10. | हिन्दी प्राज्ञ कक्षा | जुलाई-नवंबर,2016 | दसवां | 12 | 07 | 
- राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय, हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत चलाई जा रही हिन्दी पारंगत पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों की वर्षवार सूची ।
| क्रम सं. | प्रशिक्षण कार्यक्रम | अवधि/ वर्ष | बैच | प्रशिक्षार्थियों की कुल संख्या | उत्तीर्ण | 
| 1. | हिन्दी पारंगत कक्षा | अगस्त-नवंबर,2017 | पहला | 18 | 09 | 
| 2. | हिन्दी पारंगत कक्षा | जनवरी-मई, 2020 | दूसरा | 16 | 10 | 
| 3. | हिन्दी पारंगत कक्षा | जनवरी-मई, 2021 | तीसरा | 07 | 06 | 
| 4. | हिन्दी पारंगत कक्षा | अगस्त-नवंबर,2021 | चौथा | 10 | 10 | 
| 5. | हिन्दी पारंगत कक्षा | जनवरी-मई,2022 | पांचवा | 09 | 08 | 
| 6. | हिन्दी पारंगत कक्षा | जनवरी-मई,2023 | छठा | 12 | 11 | 
| 7. | हिन्दी पारंगत कक्षा | अगस्त-नवंबर,2023 | सातवां | 11 | 08 | 
| 8. | हिन्दी पारंगत कक्षा | जनवरी,मई-2024 | आठवां | 10 | 08 | 
- राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय, हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत चलाई जा रही हिन्दी शब्द संसाधन/हिन्दी टंकण पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों की वर्षवार सूची ।
| क्रम सं. | प्रशिक्षण कार्यक्रम | अवधि/ वर्ष | बैच | प्रशिक्षार्थियों की कुल संख्या | उत्तीर्ण | 
| 1. | हिन्दी शब्द संसाधन/ हिन्दी टंकण | फरवरी-जुलाई, 2021 | पहला | 03 | 02 | 
| 2. | हिन्दी शब्द संसाधन/ हिन्दी टंकण | अगस्त,2021-जनवरी, 2022 | दूसरा | 02 | 01 | 
| 3. | हिन्दी शब्द संसाधन/ हिन्दी टंकण | फरवरी2022-जुलाई2022 | तीसरा | 02 | 01 | 
- हिन्दी अधिकारी एवं हिन्दी अनुवादक द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केन्द्र सरकार- 1) की बैठकों तथा कार्यशालाओं में समय-समय पर भाग लिया है, जो निम्नानुसार है:
| 1. | 12.11.2024 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 15वीं बैठक में भाग लिया। | 
| 2. | 22.11.2023 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 14वीं बैठक में भाग लिया। | 
| 3. | 27.04.2023 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 13वीं वर्चुअल बैठक में भाग लिया। | 
| 4. | 17.02.2023 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 12वीं बैठक में भाग लिया। | 
| 5. | 18.08.2022 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित कोर समिति की बैठक और कार्यशाला में भाग लिया। | 
| 6. | 26.05.2022 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 11वीं बैठक में भाग लिया। | 
| 7. | 14.12.2021 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित हिन्दी कार्यशाला में भाग लिया। | 
| 8. | 30.09.2021 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 10वीं बैठक में भाग लिया। | 
| 9. | 22.04.2021 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 09वीं वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया। | 
| 10. | 21.12.2020 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित वर्चुअल हिंदी कार्यशाला में भाग लिया। | 
| 11. | 24.09.2020 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 08वीं वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया। | 
| 12. | 19.09.2019 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 07वीं बैठक और राजभाषा पुरस्कारों में भाग लिया। | 
| 13. | दिनांक 27.09.2018 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 06वीं बैठक एवं कार्यशाला में भाग लिया। | 
| 14. | 26.04.2018 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 05वीं बैठक में भाग लिया। | 
| 15. | 20.09.2017 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित 04वीं बैठक में भाग लिया। | 
- प्रत्येक वर्ष हिन्दी प्रकोष्ठ (राजभाषा प्रकोष्ठ), मानू द्वारा वर्ष की चारों तिमाहियों (अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर, जनवरी-मार्च) में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है।
- राजभाषा हिन्दी की प्रगति संबंधी तिमाही प्रगति रिपोर्ट राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को ऑनलाइन भेजी जाती है तथा उसकी प्रति नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं यू.जी.सी. को भी भेजी जाती है।
- हिन्दी प्रकोष्ठ (राजभाषा प्रकोष्ठ) द्वारा, राजभाषा नियम अनुसार रबर की मोहरें, नामपट्ट, रजिस्टरों के शीर्षक, वार्षिक प्रतिवेदन, वार्षिक लेखा , धारा 3(3) के दस्तावेजों अर्थात अधिसूचना, कार्यालय आदेश, ज्ञापन इत्यादि को द्विभाषी में जारी किए जाने के लिए संबंधित विभाग/ अनुभाग/ केन्द्र की सहायता करता है।
- वार्षिक रिपोर्ट और वार्षिक खाता रिपोर्ट हिंदी में भी तैयार करना।
- हिन्दी प्रकोष्ठ (राजभाषा प्रकोष्ठ) द्वारा विश्वविद्यालय में नियमित रूप से हिन्दी पखवाडा मनाया जाता है। साथ ही हिन्दी पखवाडा के अवसर पर पुरस्कार एवं सर्टिफ़िकेट वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाता है।
